प्रश्न: भारत और फिजी ने कृषि सहयोग समझौता कितने वर्षों के लिए बढ़ाया? उत्तर:पाँच वर्षों के लिए। दोनों देशों ने संयुक्त कार्य समूह बनाने और डिजिटल कृषि, छोटी मशीनों तथा प्रशिक्षण में सहयोग का निर्णय लिया। PIB
प्रश्न: ‘क्रिएटर्स कॉर्नर’ किस संस्था ने शुरू किया? उत्तर:प्रसार भारती ने DD News पर। यह डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा।
प्रश्न: ‘क्रिएटर्स कॉर्नर’ का प्रसारण कब होगा? उत्तर: सोमवार से शुक्रवार शाम 7 बजे DD News पर और अगले दिन सुबह 9:30 बजे इसका पुनः प्रसारण होगा। PIB
प्रश्न: NIDMS का उद्घाटन किसने किया? उत्तर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने। यह NSG की राष्ट्रीय IED डेटा प्रबंधन प्रणाली है और “One Nation, One Data Repository” की अवधारणा पर आधारित है। PIB
प्रश्न: वर्ष 2025 में महासागरों की ऊष्मा सामग्री में कितनी वृद्धि हुई? उत्तर: लगभग 23 जेटाजूल। महासागरों की ऊपरी 2,000 मीटर परत में संचित ऊष्मा रिकॉर्ड स्तर पर पहुँची।
प्रश्न: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन पर लिखी पुस्तक का विमोचन कहाँ हुआ? उत्तर:आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम में। पुस्तक के लेखक पूर्व सांसद यारलागड्डा लक्ष्मी प्रसाद हैं।
प्रश्न: उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश कौन बने? उत्तर:न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता। उन्होंने 10 जनवरी 2026 को पद की शपथ ली। उत्तराखंड राजभवन
प्रश्न: भारत की पहली समर्पित राज्यस्तरीय डीप-टेक स्टार्टअप नीति किस राज्य ने जारी की? उत्तर:तमिलनाडु ने। इसका नाम Tamil Nadu Deep Tech Startup Policy 2025–26 है।
प्रश्न: तमिलनाडु डीप-टेक स्टार्टअप नीति के प्रमुख लक्ष्य क्या हैं? उत्तर: 100 डीप-टेक स्टार्टअप को सहायता, ₹100 करोड़ का निवेश आकर्षित करना और 10,000 से अधिक विद्यार्थियों एवं पेशेवरों को प्रशिक्षण देना। UMAGINE Tamil Nadu
प्रश्न: भारत का पहला ‘बायो-हैप्पी जिला’ बनने के लिए किसे चुना गया? उत्तर: अरुणाचल प्रदेश का केयी पान्योर जिला। परियोजना एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संचालित की जाएगी।
प्रश्न: ‘बायो-हैप्पीनेस’ की अवधारणा किसने प्रस्तुत की थी? उत्तर: कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन ने। इसका उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण को आजीविका और मानव कल्याण से जोड़ना है।
प्रश्न: अरलम वन्यजीव अभयारण्य का नया नाम क्या रखा गया? उत्तर:अरलम बटरफ्लाई सैंक्चुअरी। यह केरल का पहला तितली अभयारण्य है और कन्नूर जिले में स्थित है। अरलम अभयारण्य विवरण
प्रश्न: DIME डिजिटल प्लेटफॉर्म किसने लॉन्च किया? उत्तर:भारतीय सेना ने। DIME का पूरा नाम Depot Integration Management Edition है।
प्रश्न: DIME प्लेटफॉर्म किसके सहयोग से विकसित किया गया? उत्तर: भारतीय सेना और BISAG-N ने। इसका उद्देश्य सैन्य भंडार एवं लॉजिस्टिक्स का वास्तविक समय में डिजिटल प्रबंधन करना है।
प्रश्न: भारतीय सेना ने किस सौर ऊर्जा चालित UAV के लिए ₹168 करोड़ का ऑर्डर दिया? उत्तर:Medium Altitude Persistent Surveillance System—MAPSS UAV के लिए। इसे NRT ने रक्षा मंत्रालय की iDEX पहल के अंतर्गत विकसित किया है। 11–12 जनवरी करेंट अफेयर्स